गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ने बुधवार को कहा कि जिन लोगों को गुजरात के स्कूलों की शिक्षा पसंद नहीं है, उन्हें आलोचना करने के बजाए अपने बच्चों के प्रमाण-पत्र लेकर जिस राज्य या देश में जाना पसंद है, वहां चले जाना चाहिए. शिक्षा मंत्री राजकोट में एक स्कूल भवन का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में कई स्कूल के छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया.

