BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री जय ने मुख्तार को लेकर दिए खास निर्देश, कहा- जेल में आम कैदियों की तरह ही रहेगा

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in Uncategorized
मंत्री जय ने मुख्तार को लेकर दिए खास निर्देश, कहा- जेल में आम कैदियों की तरह ही रहेगा
Share on FacebookShare on Twitter

कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा है कि जेल सुप्रिटेंडेंट, जेलर समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश है कि नियमों के विपरीत मुख्तार अंसारी को कोई सुविधा न दी जाए. अन्य कैदियों की तरह मुख्तार भी एक बंदी है.

लखनऊ: मुख्तार अंसारी बांदा जेल पहुंच गया है. यूपी पुलिस का काफिला पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाया है. मुख्तार अंसारी को लेकर एबीपी गंगा की टीम से कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने बातचीत की है. बातचीत के दौरान कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने बताया कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल पहुंच चुका हैं और अब उन्हें 16 नंबर बैरक में रखा जाएगा.

मुख्तार को अलग रखा गया है
जय कुमार सिंह जैकी ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान कहा कि मुख्तार अंसारी पहले भी बांदा जेल में रहा है. सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत परेशानी नहीं है. इस तरह के बंदियों, गैंगवार वाले अपराधियों को अलग बैरक में रखा जाता है. इसलिए मुख्तार को इस बैरक में बाकी सब से अलग रखा है.

नियमों के विपरीत कोई सुविधा न दी जाए
मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि मुख्तार को जेल मैनुअल के हिसाब से रहना होगा. बांदा जेल में सभी कैदियों की समीक्षा, निगरानी की जा रही है. मुख्तार को अगर पहले जैसी सुविधा होती तो पंजाब से यहां आने में आनाकानी न करता. यूपी में अब कानून का राज है. जेल सुप्रिटेंडेंट, जेलर समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश है कि नियमों के विपरीत कोई सुविधा न दी जाए. अन्य कैदियों की तरह मुख्तार भी एक बंदी है.

परिजनों को मिलने नहीं दिया जाएगा
गौरतलब है कि, करीब दो साल पंजाब की जेल में बिताने के बाद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल लाया गया है. अंसारी को जेल की बैरक नंबर 16 में रखा गया है. जेल के बाहर और भीतर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से मुख्तार के परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM बिप्लव कुमार देव कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

Next Post

अनिवार्य कोविड वैक्सीन पासपोर्ट से अमेरिका का इनकार

Next Post
अनिवार्य कोविड वैक्सीन पासपोर्ट से अमेरिका का इनकार

अनिवार्य कोविड वैक्सीन पासपोर्ट से अमेरिका का इनकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d