झारखंड कोविड प्रोत्साहन राशि को लेकर मंत्री बनना गुप्ता और विधायक सरयू राय आमने सामने हो गये है. आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोविड प्रोत्साहन राशि लिए जाने को लेकर लगाए गए आरोपों पर विधायक सरयू राय को प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब दिया. मंत्री ने कहा कि वह नैतिकता के आधार पर कोविड प्रोत्साहन राशि नहीं लेंगे. मंत्री कोषांग के कर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अभी तक राशि का भुगतान नहीं हुआ है और आगे भी नहीं होगा. इससे जुड़े आदेश को रद्द कर दिया गया है.
बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर हमला करते हुए कहा यदि सरयू राय ने गलत तरीके से यह जानकारी ली है तो ऑफिशियल सीक्रेट कोड के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नैतिकता की बात करने वाले सरयू राय यह बताएं के वह एक विधायक हैं, लेकिन वह मंत्री आवास में कैसे रहते हैं.

