राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता के नेतृत्व में महागठबंधन के विधायकों ने राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. इसके उपरांत माननीय मंत्री भोगता ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि हेमंत सरकार मजबूती के साथ बेहतर कार्य कर रही है जो विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है. तरह तरह के झूठे बेबुनियाद आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. हेमन्त सरकार मजबूती के साथ चल रही है और अपने पूरे कार्यकाल को पूरा करेगी. राज्य का समुचित विकास की दिशा में हमलोग आगे बढ़ रहे हैं. जनता के आकांक्षाओ पर हमारी सरकार खरा उतरेगी.

