चतरा.राज्य के लोकप्रिय, यशस्वी मंत्री सत्यानन्द भोगता जी के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने चतरा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल, पानी, जूस आदि का वितरण किया एवं माननीय मंत्री श्री भोगता के अच्छे स्वास्थ्य, सुख समृद्धि और सफलता की कामना की.
मौके पर मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, प्रदेश युवा नेता दीपक साहू, मंत्री प्रेस सलाहकार देव कुमार गौतम, युवा नेता मुकेश यादव, युवा नेता भोला वर्मा, रूपेश कुमार यादव, प्रकाश यादव समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

