BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का ऐलान- लाउडस्पीकर से करेंगे 3 मई को महाआरती, डीसी बोले-लेनी होगी अनुमति

by bnnbharat.com
April 19, 2022
in समाचार
मनसे प्रमुख राज ठाकरे का ऐलान- लाउडस्पीकर से करेंगे 3 मई को महाआरती, डीसी बोले-लेनी होगी अनुमति
Share on FacebookShare on Twitter

अपने मराठा तेवर के लिए विख्यात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी दी है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने राज्य में 3 मई मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन ‘महाआरती’ का ऐलान किया है. पार्टी ने घोषणा की कि 3 मई को पूरे राज्य में मनसे कार्यकर्ता लाउडस्पीकर पर महाआरती करेंगे. इससे पहले पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की थी. राज्य सरकार भी धार्मिक कामों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर दिशा निर्देश जारी करने की तैयारी कर रही है.

मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने कहा, ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता 3 मई को लाउडस्पीकर से महा आरती करेंगे. जबकि मनसे प्रमुख की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र गृह विभाग ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर अनुमति के बाद ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे.

बता दे कि मनसे प्रमुख ठाकरे ने रविवार को कहा था कि देश में मुसलमानों को समझना चाहिए कि ‘धर्म कानून और देश से ऊपर नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते. किसी ने भी प्रार्थना का विरोध नहीं किया है. हम चाहते हैं कि जो लाउडस्पीकर मस्जिदों के ऊपर लगाए गए हैं, वे पूरे देश में अवैध हैं और उन्हें हटाया जाना चाहिए. अगर आप इसे लाउडस्पीकर पर करेंगे, तो हम भी इसके लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे. मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है. 3 मई के बाद देखता हूं क्या करना है.’

इधर, नासिक पुलिस ने अजान से पहले और बाद 15 मिनट तक हनुमान चालिसा या भजन चलाने के लिए लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया था. पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर बगैर अनुमति लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी रोक लगा दी है. वहीं, 3 मई से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए परमिट हासिल करना जरूरी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी: आंगनबाड़ी में छः महीने में बीस हजार की नियुक्ति

Next Post

पूर्व सैनिकों ने दी शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला को दी श्रद्धांजली

Next Post
पूर्व सैनिकों ने दी शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला को दी श्रद्धांजली

पूर्व सैनिकों ने दी शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला को दी श्रद्धांजली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d