BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ममता बनर्जी ने बीरभूम हिंसा के पीड़ित परिवार को सौंपे 5-5 लाख के चेक, कहा- आपके परिवार के लोग मारे गए हैं लेकिन मेरा दिल कुचला है

by bnnbharat.com
March 24, 2022
in समाचार
ममता बनर्जी ने बीरभूम हिंसा के पीड़ित परिवार को सौंपे 5-5 लाख के चेक, कहा- आपके परिवार के लोग मारे गए हैं लेकिन मेरा दिल कुचला है
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बीरभूम के रामपुरहाट में हुई हिंसा के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारे मॉडर्न बंगाल में इस तरह की घटनाएं भी हो सकती हैं. मां और बच्चों की हत्या कर दी गई. इस घटना में आपके परिवार के लोग मारे गए हैं लेकिन मेरा दिल कुचल दिया गया है.’ मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे. जले हुए घरों के पुनर्निमाण के लिए दो-दो लाख रुपये देने का भी वादा किया है. इसके साथ ही मरने वालों के परिवार से किसी एक शख्स को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने घटना की पीछे किसी बाहरी साजिश की बात कही है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि  ‘मैं कोई बहाना नहीं सुनना चाहती हूं कि कोई फरार हो गया. सभी दोषियों की गिरफ्तारी होना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए.’

यहां मंगलवार की रात कई घरों में आग लगा दी गई थी जिसमें 8 लागों की जलकर मौत हो गई थी. इससे पहले भादू शेख नाम के शख्स की हत्या हो गई थी. कहा जा रहा है कि भादू शेख क हत्या के विरोध में घटना को अंजाम दिया गया था. रामपुरहाट में हिंसा के बाद पीड़ित परिवार और कई अन्य ग्रामीण अपना घर-बार छोड़कर भाग जाने की बात भी कही जा रही हैं. इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और अब तक कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अस्थायी चिकित्सकों की सेवा स्थायी करने की याचिका को झारखण्ड हाई कोर्ट ने किया ख़ारिज

Next Post

CM योगी आदित्यनाथ ने मुलायम,अखिलेश,मायावती को किया फ़ोन

Next Post

CM योगी आदित्यनाथ ने मुलायम,अखिलेश,मायावती को किया फ़ोन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d