BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ममता बनर्जी ने 50 महिला और 42 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
ममता बनर्जी ने 50 महिला और 42 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ टीएमसी ने शुक्रवार को 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. राज्य में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं. ये तीनों सीटें नॉर्थ बंगाल की हैं, जिस पर टीएमसी अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है. सीएम ममता खुद नंदीग्राम विधानसभा सीट से लड़ेंगी.

291 उम्मीदवारों में से टीएमसी ने 50 महिला उम्मीदवारों और 42 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है. ममता बनर्जी ने कहा, “मैं 9 मार्च को नंदीग्राम जाऊंगी और 10 मार्च को हल्दिया में नामांकन दाखिल करूंगी.”

इसके साथ ही उन्होंने समर्थन देने के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और शिवसेना का धन्यवाद किया. बता दें कि पहले शिवसेना ने कहा था कि वो बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी लेकिन बाद में उसने ममता बनर्जी को समर्थन देने का फैसला किया. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने भी कहा कि वो बंगाल में टीएमसी का समर्थन करेंगे.

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी. 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे. पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे. तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी. पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपडेटः होटल में महिला की लाश मिलने से सनसनी, कोलकाता से कैंटरिंग का काम करने आई थी महिला

Next Post

महाविद्यालय पुन: खुलने पर अभाविप डोरंडा के कार्यकर्ताओं ने किया छात्रों का स्वागत

Next Post
महाविद्यालय पुन: खुलने पर अभाविप डोरंडा के कार्यकर्ताओं ने किया छात्रों का स्वागत

महाविद्यालय पुन: खुलने पर अभाविप डोरंडा के कार्यकर्ताओं ने किया छात्रों का स्वागत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d