भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का कहना है कि ममता बनर्जी ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह के बयान का समर्थन करती हैं. वे पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाना चाहती है. आसनसोल में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया के लगभग 40 लाख लोग उद्योग बंद होने के कारण राज्य के बाहर काम करने को मजबूर हैं. ममता बनर्जी हमेशा बिहारियों के खिलाफ रही हैं. बंगाल में उद्योग बंद किए जा रहे हैं ताकि बिहार के लोग राज्य छोड़ दें. इससे उनके लिए पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में बदलाना आसान होगा. ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश कर रही हैं. यही कारण है कि वह और उनकी पार्टी के नेता विभाजन के बारे में बात करते हैं.

