एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के खोपोली में एक्सप्रेस-वे पर अभिनेत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया. इस दुर्घटना में मलाइका को मामूली चोटें आईं और उन्हें तुरंत पास के अपोलो अस्पताल ले जाया गया.एक्सीडेंट के बाद मुंबई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. सीटी स्कैन में सब कुछ ठीक पाए जाने और डॉक्टरों की ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद रविवार सुबह मलाइका अरोड़ा को हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है. बहन अमृता अरोड़ा ने मलाइका अरोड़ा के बारे में बताया कि अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और तेजी से रिकवर कर रही हैं.

