नई दिल्ली.केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि पीएम को मौत के कुएं में फंसाना कोई इत्तेफाक नहीं यह साजिश थी..महादेव की कृपा से बच गए.
इसकी उच्चस्तरीय सही जांच होगी तो यह साज़िश पंजाब के सीएम ऑफिस तक ही बल्कि उनके तार ऊपर तक जुड़ेंग़े.
ऐसा प्रतीत होता है की उनकी हत्या ड्रोन या टेलीस्कोपिक गन से भी हो सकती थी. गिरिराज सिंह ने एक के बाद दूसरी ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, वीडियो देखकर साजिश का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे फ्लाईओवर के प्रधानमंत्री को रोका गया.जाँच सही से हो और कोई साजिशकर्ता बच नहीं पायें.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के संबंध में सभी रिकॉर्ड सुरक्षित और संरक्षित करने का निर्देश दिया. राज्य और केंद्रीय समितियों से सोमवार तक जांच करने से परहेज करने को कहा, जब कोर्ट फिर से मामले की सुनवाई करेगी.
सुरक्षा में चूक की जांच के लेकर केंद्र ने बनाई कमिटी
केंद्र ने बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘गृह मंत्रालय (एमएचए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है. इस चूक के कारण वीवीआईपी को गंभीर सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ा.’
