महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम अजीत पवार ने विधानसभा में बजट पेश किया.
उन्होंने कहा,”महाराष्ट्र 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर की अर्थव्यवस्था वाला पहला राज्य होगा. प्रदेश के कई ज़िलों में महिलाओं के लिए अस्पताल खोले जाएंगे. स्टार्ट-अप के लिए 100 करोड़ रु. आवंटित किए जाएंगे.”
दिवंगत भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर कलिना विश्वविद्यालय में स्थापित होने वाले संगीत विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे.राज्य सरकार ने राज्य में सभी ट्रांसजेंडरों को पहचान पत्र और राशन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है.इस वर्ष से छत्रपति संभाजी महाराज वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे.

