महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ED ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. मलिक पर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े होने का आरोप है. ईडी ने इसी केस में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी कुछ दिन पूर्व हिरासत में ले लिया था. जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में नवाब मलिक से ईडी ने अपने ऑफिस लाकर करीब 8 घंटे पूछताछ की. फिर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया.
नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर आंदोलन किया. नवाब मलिक पर लगे आरोपों पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की साख को खत्म करने का सबसे आसान तरीका यही है कि दाऊद इब्राहिम का नाम उससे जोड़ दिया जाए.

