मुंबई : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक आंशिक लॉकडाउन किया जाएगा. हर रोज सुबह 6 से रात 9 बजे तक जीवन सामान्य रहेगा. लेकिन सप्ताह के आखिरी 2 दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. चिकित्सा सेवाएं, औद्योगिक सेवाएं और मीडिया को लॉकडाउन में छूट दी जाएगी जबकि शादी, धार्मिक समारोह, खेल, राजनीतिक कार्यक्रम और शैक्षणिक संस्थान सामान्य दिनों में बंद रहेंगे. औरंगाबाद की सबसे बड़ी जाधव मंडी पहले सप्ताह के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी.
जिला कलेक्टर ने बताया कि औरंगाबाद में कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है. देश में करीब 20 राज्यों में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम हो रही है. वहीं, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में लगातार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है. महाराष्ट्र भी उन्हीं राज्यों में से एक है.

