पुणे: महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना में बड़े फेर बदल की बात कही है. उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि शिवसेना सांसद संजय राउत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पद से हटाकर उनके स्थान पर बैठना चाहते है. इसलिए शिवसेना सांसद संजय राउत एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बताये एजेंडे पर काम कर रहे हैं क्योंकि उद्धव ठाकरे ने इस पद पर ढाई साल पूरे कर लिये हैं.’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की चूँकि शरद पवार अपनी पुत्री और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री नहीं बना सकते इसलिए पवार के लिए राउत को मुख्यमंत्री बनाना सुप्रिया सुले को बनाने के बराबर होगा. बता दे की भाजपा से रिश्ता तोड़ने के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना की एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार है.

