BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला आईपीएस ने किया वन्यजीवों के तस्करी का भंडाफोड़, पांच तस्कर सहित वन्यजीवों के खाल और नाखून बरामद

by bnnbharat.com
February 13, 2022
in समाचार
महिला आईपीएस ने किया वन्यजीवों के तस्करी का भंडाफोड़, पांच तस्कर सहित वन्यजीवों के खाल और नाखून बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

एक महिला IPS खुद खरीददार बनी, जाल बिछाया और वन्यजीवों के तस्करी का भंडाफोड़ किया. मामले में वन्यजीवों के अवशेष के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार किये गये है. इनके पास से बड़ी मात्रा में पैंगोलिन (pangolin) की छाल, तेंदुए के नाखून और चार स्टार कछुए बरामद किए हैं. मामला छत्तीसगढ़ के जगदलपुर का है. मध्यप्रदेश  के जबलपुरमें तैनात महिला आईपीएस अधिकारी तिलोत्तमा वर्मा बस्तरमें अपनी पहचान छुपा कर रह रही थीं. लगभग 1 महीने तक कड़ी मशक्कत करने के बाद वन्यजीवों की तस्करी करने वाले इन 5 आरोपियों को धर दबोचा गया. महिला आईपीएस अधिकारी तिलोत्तमा वर्मा को खबर मिली थी कि कुछ लोग वन्यजीवों की तस्करी और इनकी खरीद-फरोख्त में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का रैकेट का संचालन करते हैं

 

अभियान में महिला आईपीएस अधिकारी, बस्तर वन विभाग के सीसीएफ मोहम्मद शाहिद, CCF इंद्रावती टाइगर रिजर्व, डीएफओ स्टायलो मंडावी, एसपी बस्तर जितेंद्र सिंह मीणा और वन विभाग के अधिकारियों ने आखिरकार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से वन्यजीवों के खाल और नाखून बरामद किए.

 

 

खबर मिली थी कि 11 फरवरी को कुछ व्यक्ति वन्यजीवों के अवशेषों को जगदलपुर में बेचने के फिराक में है. जगदलपुर वन विभाग के टीम के साथ ही बस्तर पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान के लिए रवाना हुई. जहाँ टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया,

अधिकारी ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और कंजर्वेशन सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इधर दोनों ही तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद जगदलपुर वन विभाग के कार्यालय में लाया गया और उनसे पूछताछ की गई.

पूछताछ के दौरान अलग -अलग तस्करों के बारे में और भी जानकारी मिली, इन दोनों आरोपियों से मिली सूचना के आधार पर टीम ने बीते 11 और 12 फरवरी को लगातार छापेमारी की, जिसमें दूसरी छापेमारी में 6 किलो पेंगोलिन के छाल, तीसरी कार्रवाई में लगभग 6 किलो 200 ग्राम तेंदुए के नाखून और चौथी छापेमारी में दंतेवाड़ा में तस्करों के पास से 4 स्टार कछुए बरामद किए गए.
वन अधिकारी स्टायलो मंडावी ने बताया कि अभी आगे की कार्रवाई जारी है. पांच आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार किया, वन अधिकारी ने बताया कि तस्करों के पास से कुल 18 किलो पैंगोलिन का छाल, 6 किलो 200 ग्राम तेंदुए के नाखून और चार स्टार कछुए बरामद किए हैं

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजकीय सम्मान के साथ पुणे में हुआ पूर्व सांसद व बजाज ग्रुप के पूर्व राहुल बजाज का अंतिम संस्कार

Next Post

इस्कान मंदिर की श्रीकृष्ण बलराम रथयात्रा महोत्सव में झूमे भक्त, हरे राम हरे कृष्णा महा मंत्र के साथ प्रभु को लगा छप्पन भोग

Next Post
इस्कान मंदिर की श्रीकृष्ण बलराम रथयात्रा महोत्सव में झूमे भक्त, हरे राम हरे कृष्णा महा मंत्र के साथ प्रभु को लगा छप्पन भोग

इस्कान मंदिर की श्रीकृष्ण बलराम रथयात्रा महोत्सव में झूमे भक्त, हरे राम हरे कृष्णा महा मंत्र के साथ प्रभु को लगा छप्पन भोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d