BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर लगाया हिजाब के लिए दवाब बनाने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

by bnnbharat.com
April 21, 2022
in समाचार
महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर लगाया हिजाब के लिए दवाब बनाने का आरोप, मामला पहुंचा थाना
Share on FacebookShare on Twitter

पढ़े लिखे संभ्रांत लोग भी कई बार धार्मिक उन्माद में रिश्तो व मानवता के साथ कठोर व्यवहार कर जाते है. ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली का है, जहाँ एक डॉक्टर पत्नी ने अपने डॉक्टर पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला डॉक्टर का कहना है कि उनका पति उनपर हिजाब पहनने का दबाव डालता है. सोशल मीडिया पर अभद्र बातें पोस्ट करते है. महिला डॉक्टर सना खान की शिकायत पर सीओ ने जाँच के आदेश दिए है.

डाक्टर सना का आरोप है कि तनीम उनके घर वालों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करते हैं. लोगों को परिवार व रिश्तेदारों के बारे में अभद्र मैसेज भेजते हैं. हिजाब में रहने का दबाव बना रहे हैं. इससे परिवार के लोग मानसिक अवसाद में हैं. साथ ही मुकदमे में समझौता करने की धमकी देते हैं. ऐसा नहीं करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हैं. उनके और परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर भी अभ्रद बातें लिखते हैं. डाक्टर सना खान ने पति तनीम द्वारा लिखी गईं पोस्ट की स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दी हैं. सीओ (क्राइम) डॉ. दीप शिखा का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पीलीभीत बाईपास स्थित एक कालोनी में रहने वाली डॉक्टर सना खान ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि 25 अक्टूबर 2017 को उनकी शादी फाइक इन्क्लेव के रहने वाले डा. तनीम साबिर से हुई. डॉ. तनीम साबिर के पिता फहीम साबिर कैंट विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं. शादी के चार महीने बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया. ऐसे में 18 फरवरी 2019 को पति डॉ. तनीम साबिर, सास, ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जो मामला कोर्ट में विचाराधीन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चाचा शिवपाल की भतीजा अखिलेश को दो टूक- अखिलेश को कोई दिक्ककत है तो उन्हें पार्टी से निकाल दें

Next Post

धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में जोरदार आवाज के साथ भू धंसान, भय और गुस्से में ग्रामीण

Next Post
ससुराल से पीड़ित अरविन्द ने दादी के साथ की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट

धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में जोरदार आवाज के साथ भू धंसान, भय और गुस्से में ग्रामीण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d