BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला दिवस पर धनबाद रेलवे स्टेशन महिलाओं के हवाले, किया प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों का परिचालन

by bnnbharat.com
March 8, 2022
in समाचार
महिला दिवस पर धनबाद रेलवे स्टेशन महिलाओं के हवाले, किया प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों का परिचालन
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद रेलवे स्टेशन का नज़ारा महिला दिवस पर बदला बदला सा था. धनबाद रेल मंडल प्रबंधन ने महिलाओं के हवाले कर दिया था. प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों का परिचालन सब इनके हाथों में था. महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभाला. स्टेशन मास्टर की कुर्सी, टिकट घर, कंट्रोल रूम, रूट रिले इंटरलॉकिंग बिल्डिंग से लेकर प्लेटफार्म की सुरक्षा तक सुब कुछ महिलाओं के नियंत्रण में था. इन्हीं के इशारे पर रेल गाड़ियों का परिचालन हुआ. रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मियों ने भी सुरक्षा के कार्य में अपना योगदान विशेष रूप से दिया. इस प्रकार पूछताछ कार्यालय, पार्सल कार्यालय, रिटायरिंग रूम बुकिंग, साफ-सफाई आदि जगहों पर भी महिला कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. धनबाद स्टेशन पर टिकट जांच दल के रूप में महिला टीटीई अंजुला टोप्पो, सुजाता प्रधान, सीमा कुजूर, आनंद बाला सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मी थी.

 

रेल प्रबंधन धनबाद के अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धनबाद रेल मंडल में महिला रेल कर्मियों ने अपनी भूमिका प्रदर्शित की. मंडल मुख्यालय के धनबाद स्टेशन के साथ-साथ विभिन्न स्टेशनों पर पदस्थापित महिला कर्मियों ने आज अपने कार्य का निष्पादन सफलतापूर्वक किया. धनबाद सिंदरी पैसेंजर ट्रेन में गार्ड दीपा कुमारी ने बखूबी अपने कर्तव्य का निर्वहन किया. धनबाद स्टेशन प्रबंधक के रूप में ट्रेनों के परिचालन का कमान सरिता जरी एवं ताया चटर्जी ने सफलतापूर्वक संभाला. टिकट बुकिंग के कार्य में रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, निभा कुमारी, शिखा कुमारी आदि ने धनबाद स्टेशन पर अपने कार्य में काफी तत्पर दिखी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विडियो कोन्फ्रेंसिंग से महिला संत शिविर में सम्मिलित हो PM मोदी ने दी महिला दिवस की बधाई

Next Post

युक्रेन में सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक संघर्ष विराम, भारतीय दूतावास ने अपने फंसे लोगों से निकलने का किया आग्रह

Next Post
युक्रेन में सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक संघर्ष विराम, भारतीय दूतावास ने अपने फंसे लोगों से निकलने का किया आग्रह

युक्रेन में सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक संघर्ष विराम, भारतीय दूतावास ने अपने फंसे लोगों से निकलने का किया आग्रह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d