BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला दिवस पर हुई स्मार्ट साइकिल रैली

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in Uncategorized
महिला दिवस पर हुई स्मार्ट साइकिल रैली
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : महिला दिवस पर सोमवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में स्मार्ट साइकिल रैली का आयोजन किया गया. इसमें दर्जनों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई. उन्होंने कहा कि महिलाओं को परिवार का ध्यान रखने के लिए अपना ध्यान भी रखना जरूरी है. अगर वे स्वस्थ रहेंगी तो पूरा घर खुशहाल रहेगा.

इस दौरान उन्होंने लोगों से रांची नगर निगम की ओर से शुरू की जा रही मुहिम साइकिल वाला शनिवार को भी बढ़ावा देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अब हर लोगों को बाइक व अन्य परिवहन साधन को त्याग कर साइकिल से सफर करना होगा. इससे न केवल साइकिल प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी बल्कि हमारे शरीर को कई बीमारियों से निजात भी मिलेगी. इस दौरान चार्टर्ड बाइक कंपनी की ओर से महिलाओं को सम्मानित भी किया गया.

रांची नगर निगम की ओर से साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है. इसके तहत शनिवार को नो कार डे घोषित किया गया है. इस दिन सभी सरकारी या निजी दफ्तर के कर्मचारियों को अपनी-अपनी साइकिल से दफ्तर जाने की अपील निगम की ओर से की जा रही है. ताकि एक दिन शहर की सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम हो और शहर को प्रदुषण मुक्त बनाया जा सके.

रांची में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के रांची में स्मार्ट साइकिल शेयरिंग सिस्टम की शुरुआत 2 साल पहले की गई थी. अभी इसके तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में 60 साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं जहां 600 साइकिल के इंतजाम किए गए हैं. फिलहाल रोज लगभग 1500 लोग इस शेयरिंग योजना का लाभ ले रहे हैं. बहुत जल्द निगम 60 और नए स्टैंड बनाकर साइकिलों की संख्या बढ़ाकर 1200 करने वाला है. ताकि शहर के हर इलाके के लोगों को आसानी से साइकिल की सुविधा मिल सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीएसपी व एसपीएससी द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण व कानून बनाने की मांग

Next Post

झारखंड विधानसभा की कार्रवाई आज फिर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे और हंगामे के कारण बाधित रही

Next Post
झारखंड विधानसभा की कार्रवाई आज फिर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे और हंगामे के कारण बाधित रही

झारखंड विधानसभा की कार्रवाई आज फिर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे और हंगामे के कारण बाधित रही

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d