भारत में तो यह घटना आम है, लेकिन विदेशों में भी ऐसी घटना सामने आना सरप्राइजिंग है. आपमे सुना होगा कुछ महीने पहले केरल के एक व्यक्ति ने apple iphone 12 ऑर्डर किया था, जिसके बदले में उसे बर्तन धोने वाला साबुन डिलीवर हुआ था.
आपको बता दें भारत में ही नहीं, अन्य देशों में भी ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए गलत सामान की डिलीवरी होती है. इस बात की गवाही यूके (यूनाइडेट किंगडम) की एक घटना दे रही है. यूके की एक महिला ने apple iphone 13 pro max ऑर्डर किया था, जिसके बदले में उसे एक हैंड सोप डिलीवर हुआ.
यूके की महिला khaoula lafhaily ने एक चर्चित कैरियर के जरिए 1.5 लाख रुपये का apple iphone 13 pro max ऑर्डर किया. कुछ दिन इंतजार करने के बाद उसे हैंड सोप की एक बोतल मिली, जिसकी कीमत 1 डॉलर (करीब 74 रुपये) थी.
36 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर लिया था फोन
appleinsider की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने iphone 13 pro max को sky mobile से 36 महीने की कॉन्ट्रैक्ट पर ऑर्डर किया था. हालांकि, महिला ने इसके लिए पूरा पेमेंट नहीं किया था. फोन ऑर्डर करने पर महिला ने अगले दिन की डिलीवरी ऑप्ट की थी, लेकिन दो दिन इंतजार करने के बाद महिला को ऑर्डर रिसीव हुआ. डिलीवरी एजेंट ने बताया कि ट्रैफिक में फंसने की वजह से पैकट डिलीवर करने में देरी हुई.
रिपोर्ट के मुताबिक, डिलीवरी एजेंट ने पहले क्लेम किया कि जब वह पैकेट डिलीवर करने आया था तो घर पर कोई नहीं था. डिलीवरी एजेंट ने दरवाजे की फोटो क्लिक करके मैसेज भेजा कि घर पर कोई नहीं है और डिलीवरी रिशेड्यूल कर दी. जबकि महिला ने बताया कि वह घर पर ही थी, किसी ने दरवाजा नॉक नहीं किया. पैकेट नहीं मिलने पर महिला ने डिलीवरी एजेंट को कॉल करके ऑर्डर डिलीवर करने के लिए कहा.
महिला को जैसे ही पैकेट डिलीवर हुआ, उसने खोलकर देखा तो उसमें फोन की जगह हैंड सोप की एक रिफील बोतल था. जिसके बाद महिला ने skymobile के पास शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने पर लोकल कैरियर ने बताया कि वो इसकी जांच कर रहे हैं. यह घटना बताती है कि इसमें डिलीवरी एजेंट की गलती लगती है. हो सकता है उसने फोन चोरी कर लिया है. हालांकि, महिला को अभी भी skymobile के जबाब का इंतजार है.

