BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला सिपाही की हत्या के आरोप में तहसीलदार गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 20, 2022
in उत्तर प्रदेश
गोतस्करो को पशु लदे पिकअप व असलहे के साथ किया गया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

प्रतापगढ़. यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला के रानीगंज में तैनात तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. लखनऊ पुलिस ने आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है.

आरोपी तहसीलदार ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन सिपाही रुचि सिंह अब उस पर लगातार दवाब डाल रही थी. इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली. बाद में मौका मिलने पर उसने सिपाही की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया.
बाराबंकी के असंद्रा थाने से स्थानांतरित होकर पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी. इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुख्यालय पर तैनात अनुभाग अधिकारी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. महिला सिपाही सात दिन से लापता थी, जिसके बाद गुरुवार को लखनऊ में पीजीआई इलाके के माती स्थित नाले में उसका शव मिला था.

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि सिंह पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं. रुचि अर्जुनगंज में किराए के मकान में रह रही थी. 13 फरवरी को रुचि की ड्यूटी थी लेकिन वह काम पर नहीं पहुंची. सिपाही के गैरहाजिर होने पर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया था. अनुभाग अधिकारी एमपी सिंह के मुताबिक, रुचि की गुमशुदगी सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव आयोग द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का एनआईसी में रेंडमाइजेशन किया गया

Next Post

पंजाब चुनाव:-सोनू सूद की गाड़ी हुई जब्त

Next Post
पंजाब चुनाव:-सोनू सूद की गाड़ी हुई जब्त

पंजाब चुनाव:-सोनू सूद की गाड़ी हुई जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d