BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

महिला IAS ने अपने आईएएस पति पर किया मुकदमा, कहा- शारीरिक अक्षम और करता है मारपीट, कोविड में लाखों रुपये हड़प लिए

by bnnbharat.com
February 3, 2022
in बड़ी ख़बरें, समाचार
महिला IAS ने अपने आईएएस पति पर किया मुकदमा, कहा- शारीरिक अक्षम और करता है मारपीट, कोविड में लाखों रुपये हड़प लिए
Share on FacebookShare on Twitter

एक आईएएस दंपति (IAS Family) की आपसी तकरार लखनऊ में थाने तक पहुंच गई. महिला आईएएस ने अपने आईएएस पति पर शारीरिक अक्षमता, मारपीट करने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं इस संबंध में पुलिस ने बताया कि वह महिला आईएएस की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. गोमतीनगर निवासी आईएएस अधिकारी ने पति पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला आईएएस की ओर से अपने आईएएस पति के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, उन दोनों का 5 मई 1990 को विवाह हुआ था, जिसके बाद हनीमून के दौरान उन्हें पता चला कि उनका पति शारीरिक रूप से अक्षम है. लेकिन वह उल्टा उन पर शारीरिक अक्षमता का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे.

महिला आईएएस ने आरोप लगाया कि पति की इस शारीरिक कमजोरी के कारण उनका परिवार कभी पूरा नहीं हो सका. उन्होंने बताया कि ‘उनके पति हमेशा ही किसी दूसरी महिला के पास चले जाना का धमकी देते थे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हैं.’

महिला आईएएस का आरोप है कि कुछ माह पहले वह और उनकी मां कोरोना संक्रमित हो गई थीं, जिस कारण हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इस बीच उनके पति ने उनके बैंक खाते से 19.50 लाख रुपये का गबन किया. इसके साथ ही पति ने डाक्टर को दिखाए बिना उन्हें गलत दवाइयां देने की कोशिश की.

उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान उन्हें ब्लैक फंगस जैसी गंभीर बीमारी हुई, लेकिन पति ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी, ताकि समय पर मुझे इलाज न मिल सके और समस्या गंभीर होती जाए. वहीं शादी के इतने दिनों बाद ऐसे आरोप लगाने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार को टूटने से बचाने के लिए वह इतने दिनों सारे दुख तकलीफ सहती रहीं, लेकिन अब मामला उनकी बर्दाश्त से बाहर हो चुका है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी में योगी की हुंकार: निर्दोषों और रामभक्तों के खून से सनी है लाल टोपी, पिछली सरकार दंगे करवाती थी, अब दंगाई सोचते है की दंगा किया तो भरपाई कैसे करेंगे.

Next Post

ममता बनर्जी ने राज्यपाल धनखड़ को ट्विटर से किया ब्लॉक तो राज्यपाल ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- उनका प्रदर्शन लोकतांत्रिक शासन के लिए बड़ी चुनौती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d