BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मांगें पूरी नहीं हुई तो 8 से जाएंगे हड़ताल पर, जाएंगे राज्यभर के 700 रेजिडेंट डॉक्टर

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
मांगें पूरी नहीं हुई तो 8 से जाएंगे हड़ताल पर, जाएंगे राज्यभर के 700 रेजिडेंट डॉक्टर
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः  एरियर भुगतान की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे राज्यभर के करीब 700 रेजिडेंट डाक्टर सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे. रिम्स के पूर्व जेडीए (जूनियर डाक्टर एसोसिएशन) अध्यक्ष डॉ अजीत ने बताया कि आज शाम को इसकी लिखित सूचना रेजिडेंट डाक्टरों की ओर से रिम्स निदेशक को भी दे दी जाएगी. गौरतलब है कि रिम्स समेत राज्यभर के 6 मेडिकल कालेजों के रेजिटेंड डाक्टरों ने सरकार को अपनी मांगे पूरी करने के लिए सात दिन का समय दिया था. जो रविवार को खत्म हो जाएगा. वहीं, कल रविवार है, लिहाजा आज शाम तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई तो ये हड़ताल पर चले जाएंगे.

राज्यभर के ये 700 डाक्टरों को तीन साल से एरियर का भुगतान नहीं किया गया. साल 2016 से 2019 अपने लंबित एरियर भुगतान की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. वहीं, इनके हड़ताल पर जाने से रिम्स समेत सभी मेडिकल कालेजों में स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा. साथ ही इससे आम लोगों को भी काफी परेशानी हो सकती है.

अपनी मांगों को लेकर रेजिडेंट डाक्टर एक मार्च से काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे हैं. सभी मेडिकल कॉलेजों में उनका विरोध शुक्रवार को भी जारी है. एरियर भुगतान नहीं होने को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि पांच दिन चले विरोध के बाद भी सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किया गया है. आइएमए द्वारा मुख्यमंत्री को भी पत्राचार किया गया था. लेकिन कोई जवाब नही आया. ऐसे में 7 मार्च से हड़ताल पर जाने की योजना बनाई जा रही है. शनिवार यानि आज भी प्रदर्शन जारी रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अस्सिटेंट इंजीनियर नियुक्ति रद करने के खिलाफ सरकार ने दाखिल की अपील

Next Post

एनसीपी सुप्रीमो की झारखंड यात्रा अहम, सरकार में शामिल हो सकती है एनसीपी, सीएम से करेंगे मुलाकात

Next Post
एनसीपी सुप्रीमो की झारखंड यात्रा अहम, सरकार में शामिल हो सकती है एनसीपी, सीएम से करेंगे मुलाकात

एनसीपी सुप्रीमो की झारखंड यात्रा अहम, सरकार में शामिल हो सकती है एनसीपी, सीएम से करेंगे मुलाकात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d