जमशेदपुर: मानगो गुरुनानक विद्यालय भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम 2022 का आयोजन नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के द्वारा किया गया. एडवोकेट सकिल एवं दीपा कुमारी जी ने महिलाओं को सशक्त बनने के साथ महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी दी. रंगकर्मी वक्ता गीता दीक्षित ने “मैं आधुनिक नारी हूं” नामक कविता का पथ किया. कहा कि कहते शिक्षा उनके सौंदर्य के साथ-साथ पूरे परिवार का जीवन सौंदर्य एवं प्रगतिशील बनाताहै. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई जिसमें महिलों को बाल विवाह एवं अन्य कुप्रथाओं पर जागरुक करने पर बल दिया गया. लड़के – लड़कियों का भेद ना कर अपने बेटियों को भी शिक्षित करने की बात कही गयी. बेहतर कार्य कर रही गुमनाम महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित करते हुए प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी सिंहभूम के लेखापाल श्री आशीष जैन द्वारा समापन भाषण देकर कार्यक्रम का समापन किया गया.
कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के युवा स्वंसेवक डोबो चाकिया ने किया . मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इनके अलावा एडवोकेट दीपा कुमारी , एडवोकेट मोहम्मद सकिल अहमद ,एडभोकेट सुधा सिंह , पत्रकार नागेन्द्र कुमार , महिला युवा रंगकर्मी वक्ता के रूप में गीता प्रेम दीक्षित, पूर्वी सिंहभूम युवा कलाकार संघ के अध्यक्ष प्रेम दीक्षित गणमान्य अतिथि के रुप में मंच पर उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आये हुए सैकड़ों की संख्या में युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया.

