मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोविता जगन्नाथ बुधवार शाम तीन दिवसीय काशी यात्रा पर पहुंचे थे. उसके पूर्व उनकी मां सरोजिनी जगन्नाथ भी मां विंध्यवासिनी के दरबार में जाकर हाजिरी लगा चुकी हैं. मारीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ गुरुवार की सुबह दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे और गंगा में पिता की अस्थियां विसर्जित कीं. शाम पांच बजे वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी जाएंगे और बाबा का परंपराओं के अनुसार दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद शुक्रवार को वह राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अलग -अलग मुलाकात करेंगे.

