BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मार्च में बांग्लादेश जाएंगे PM मोदी, छिपा है चुनावी कनेक्शन का राज

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
मार्च में  बांग्लादेश जाएंगे PM मोदी, छिपा है चुनावी कनेक्शन का राज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दस्तक के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश दौरा होने वाला है. करीब साल भर बाद पीएम मोदी बांग्लादेश दौरे पर जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल और असम में जिस दिन वोट डाले जाएंगे उस दिन पीएम मोदी बांग्लादेश में रहेंगे. पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे में चुनाव का कनेक्शन क्या है? आइये जानते हैं-

पीएम मोदी महीने के अंत में 26 और 27 मार्च को ऐसे मौके पर बांग्लादेश पहुंचेंगे, जब बांग्लादेश में आजादी के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा होगा. कोरोना काल में भारत ने करीब 90 लाख वैक्सीन देकर दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत किया है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपने दौरे में मतुआ समुदाय के धर्मगुरु हरिचंद्र ठाकुर की जन्म स्थबली और इस समुदाय के तीर्थ स्थसल पर जाएंगे.

पीएम मोदी बांग्लादेश की शक्तिपीठों में से एक सुगंधा शक्तिपीठ और ओरकंडी मंदिर जैसे धार्मिक स्थल जा सकते हैं. भारत-बांग्लादेश के बीच साझा संस्कृति और भाषा के साथ पीएम मोदी राजनयिक रिश्तों को आगे बढ़ाएंगे. बंग्लादेश की धरती से पीएम मोदी का हर संदेश सीधे पश्चिम बंगाल भी पहुंचेगा, जहां 27 मार्च को पहले चरण के लिए 30 सीटों पर मतदान होना है. वहीं असम में भी इसी दिन पहले फेज में 47 सीटों पर चुनाव होना है. इसीलिए पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे को बंगाल चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.

पीएम के बांग्लादेश दौरे के समीकरण से बंगाल में सत्ता की राह साधने पर नजर रहेगी. बांग्लादेश की आजादी से पहले अत्याचार से परेशान होकर बड़ी आबादी ने पश्चिम बंगाल का रुख किया था, जिसमें मतुआ समुदाय भी शामिल है. ऐसा माना जा रहा है कि पीएम के दौरे से अप्रत्यक्ष रूप से बंगाल में सत्ता की कुंजी कहे जाने वाले मतुआ समाज को साधने की कोशिश होगी. पश्चिम बंगाल में मतुआ समाज की अच्छी ताकत है. साल 1947 के बाद मतुआ समुदाय पश्चिम बंगाल के 3 जिलों नॉर्थ 24 परगना, साउथ 24 परगना और नदिया में आकर बसा. बंगाल की 294 में से सिर्फ 21 सीटों पर मतुआ वोटर प्रभाव डालते हैं. 21 सीटों पर भले मतुआ आबादी करीब 16 फीसद हो लेकिन मतुआ समाज हमेशा से किंग मेकर की भूमिका में रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

EVM को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

Next Post

टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, नंदीग्राम से लड़ेंगी ममता, 100 नए चेहरों को मौका

Next Post
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, नंदीग्राम से लड़ेंगी ममता, 100 नए चेहरों को मौका

टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, नंदीग्राम से लड़ेंगी ममता, 100 नए चेहरों को मौका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d