BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सोलिह ने की अगवानी, हुआ जबरदस्त स्वागत

by bnnbharat.com
June 8, 2019
in Uncategorized
मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सोलिह ने की अगवानी, हुआ जबरदस्त स्वागत

मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सोलिह ने की अगवानी, हुआ जबरदस्त स्वागत

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव पहुंच गए हैं। केरल के कोच्चि से रवाना होने के बाद वह माले एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम यहां की संसद को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने आज केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से मालदीव के लिए उड़ान भरी थी। मालदीव में पीएम मोदी को यहां के सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से भी सम्मानित किया जाएगा। दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी का ये पहला विदेशी दौरा है।

Maldives: Prime Minister Narendra Modi arrives at Republic Square in Male; received by President of Maldives Ibrahim Mohamed Solih. pic.twitter.com/lDg2biQBw8

— ANI (@ANI) June 8, 2019

पीएम मोदी माले के रिपब्लिक स्क्वायर पहुंचे जहां राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने उनकी आगवानी की। यहां पर उनके सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ।

मालदीव के बाद पीएम मोदी रविवार को श्रीलंका का भी दौरा करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका मालदीव और श्रीलंका का दौरा ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति की अहमियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह विदेश यात्रा दोनों समुद्री देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

निशान इज्जुद्दीन से होंगे सम्मानित 

मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद ने ट्विटर पर कहा कि ‘द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टींगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है जिसे विदेशी हस्तियों को दिया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया कि मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टींगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित करने का निर्णय किया है। शाहिद ने ट्वीट में ‘नमस्कार और स्वागतम’ शब्द का भी इस्तेमाल किया।

दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की पहली विदेश यात्रा

दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है। रविवार को श्रीलंका का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, श्रीलंका का दौरा वहां हुए भयानक आतंकवादी हमलों के मद्देनजर भारत की उसके साथ मजबूती को जाहिर करने के लिए है। गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना मोदी सरकार के शपथ ग्रहण में भी आए थे।

मालदीव की यात्रा आपसी रिश्तों को और गहरा करेगी

वहीं, मालदीव को बहुमूल्य साझेदार बताते हुए  पीएम ने कहा कि इस देश के साथ हमारी संस्कृति और इतिहास का गहरा जुड़ाव रहा है। पिछले कुछ साल में मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी यह यात्रा आपसी रिश्तों को और गहरा करेगी। मोदी पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भी शरीक हुए थे।

कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम करेंगे लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह के साथ मिलकर कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम को लॉन्च करेंगे। इस रडार से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना को निगरानी करने में मदद मिलेगी।

Abdulla Shahid, Maldives Foreign Minister: The President has announced his decision to confer on PM Narendra Modi,Maldives’ highest honour accorded to foreign dignitaries, “The Most Honourable Order of the Distinguished Rule of Nishan Izzuddeen” during PM’s visit today.(file pic) pic.twitter.com/IhSf4sMfAZ

— ANI (@ANI) June 8, 2019

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

9 जुलाई से शुरू होगी उबर कॉप्टर सर्विस, न्यूनतम 14 हजार रुपए होगा किराया

Next Post

कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े जम कर हुआ हंगामा देखे पूरा वीडियो

Next Post
कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े जम कर हुआ हंगामा देखे पूरा वीडियो

कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े जम कर हुआ हंगामा देखे पूरा वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d