मुंगेर के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी रामस्वरूप यादव की हत्या उसी के छोटे बेटे राधेश्याम यादव ने कर दी. राधेश्याम ने अपने पिता रामस्वरूप को दो मंजिला छत से निचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से सभी फरार हो गए. एसपी जेजे रेड्डी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी करने का निर्देश ईस्ट कॉलोनी थाना प्रभारी को दे दिया गया है
मृतक के बड़े बेटे महादेव यादव ने बताया कि पेंशन में ज्यादा हिस्सा के लिए बुधवार की सुबह से ही पिता के साथ माँ फूलवती देवी, भांजा विक्की कुमार और राधेश्याम गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे. पिता जब नहाकर दूसरी मंजिल पर पूजा करने गये तब छोटा भाई राधेश्याम छत पर गया और पिता को दो मंजिला छत से धक्का दे दिया. धक्का लगते ही रामस्वरूप सीधे नीचे जमीन पर आ गिरे जिससे उनकी मौत हो गई.
रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में मिल रहे पैसे को लेकर रामस्वरूप यादव और उसकी पत्नी फुलवारी देवी के बीच विवाद चलता आ रहा था. इसी कारण दोनों पति-पत्नी अलग अलग रहते थे. इस विवाद में छोटा बेटा राधेश्याम यादव अपनी मां का साथ देता और पिता के साथ मारपीट भी किया करता था.

