भारत के मुंबई हमलों के मोस्ट वांटेड अपराधी आतंकी मास्टर माइंड हाफिज सईद को 31 साल की सजा सुनाई गयी है. आतंकी हाफिज को यह सजा पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने सुनाई है पाकिस्तान मीडिया ने जानकारी दी है कि मुंबई 2008 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान के एंटी टेरर कोर्ट ने 31 साल कैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने हाफिज सईद की सारी संपत्ति को जब्त करने का आदेश देते हुए 340,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. जमात उद दावा (JUD) के प्रमुख हाफिज को संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है. अमेरिका ने उस पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है. हाफिज मुंबई में साल 2008 के आतंकी हमले में वॉन्टेड अपराधी है. इस हमले में 161 लोग मारे गए थे.

