गाजीपुर की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी समेत 228 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं.शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद बनारस समेत पूर्वांचल की नौ जिलों की 54 सीटों पर अब 651 प्रत्याशी बचे हैं. नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है. उसके बाद प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या सामने आएगी. 21 फरवरी को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे

