बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर बख्तियारपुर में हमला हुआ है. चौंका देने वाली यह घटना तब हुआ जब सीएम बख्तियारपुर के गंगा नदी के किनारे महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने जा रहे थे. इस बीच पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ आया और सीएम नीतीश पर पीछे से हमला कर दिया. सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भी युवक को रोकने का मौका नहीं मिला. युवक ने तब तक सीएम नीतीश पर पीछे से हमला कर दिया. हालाँकि सीएम नीतीश की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया. पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है लेकिन कोई भी अधिकारी पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है.
सीएम नीतीश कुमार पर हुए हमले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. नीतीश कुमार के पास आरोपी युवक कैसे पहुंचा? सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक कहां हुई? इन सभी सवालों को लेकर मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. सूत्रों की मानें तो सीएम की सुरक्षा में लगे कई अधिकारियों पर हो कार्रवाई भी हो सकती है. आरोपी युवक की पहचान सूरज वर्मा के रूप में हुई है. वो निजी कारणों से नीतीश कुमार से गुस्से में था. युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वो पारिवारिक समस्या से परेशान था.

