उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं. बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरी दुनिया मे देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था. वे शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी नर्तक थे. उनके निधन से कला जगत को हुई हानि की भरपाई होना कठिन है.
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पं.बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

