पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर उनकी बहन ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी बड़ी बहन सुमन तूर ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सिद्धू पर अपनी बूढी मां को ‘पैसे की खातिर’ छोड़ने का आरोप लगाया है। सुमन तूर अमेरिका में रहती हैं. उनका कहना है कि वो ‘क्रूर इंसान’ है जिसने 1986 में पिता की मृत्यु के बाद अपनी बूढ़ी मां को छोड़ दिया और बाद में 1989 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा महिला के रूप में उनकी मृत्यु हो गई। मेरे पास इसके साबुत भी है. सुमन तूर इस समय चंडीगढ़ में हैं,
सुमन तूर ने सिद्धू को झूठा बताया. अपने भाई से उस दावे के सबूत मांगे जिसमें सिद्धू ने उनकी मां और पिता के कानूनी रूप से अलग होने की बात कही थी। तूर ने कहा कि नवजोत सिद्धू के इस दावे के बाद हमारी मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
सुमन तूर ने दावा किया कि वह 20 जनवरी को नवजोत सिद्धू से मिलने गई थीं लेकिन उन्होंने उनसे मिलने से इनकार कर दिया और दरवाजा नहीं खोला। सुमन तूर ने कहा, “नवजोत सिंह सिद्धू से संपर्क करने के प्रयास विफल होने के बाद मुझे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उसने मुझे अपने फोन पर ब्लॉक कर दिया है। उसके नौकर भी दरवाजे नहीं खोलते हैं। मैं अपनी मां के लिए न्याय चाहती हूं।” उन्होंने कहा, “मैं 70 साल की हूं और अपने परिवार के बारे में इन बातों का खुलासा करना वाकई मुश्किल है।”

