उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में आज 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्राइमरी स्कूल गोरखनाथ कन्या नगर में मतदान किया. सीएम योगी गोरखपुर सदर विधान सभा से बीजेपी के उम्मीदवार भी हैं.
छठे चरण के मतदान के बीच सीएम योगी ने दावा किया है कि वो विधान सभा चुनाव में 300 सीटें जीतने वाले हैं. उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी और उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के छठे चरण में बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी. विधान सभा चुनाव में 300 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे’

