BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक

by bnnbharat.com
April 9, 2022
in समाचार
मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक
Share on FacebookShare on Twitter

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक हो गया. हैकर ने सीएमओ के हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदलने के साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी कर दिए. जानकारी के अनुसार सीएमओ का यह अकाउंट करीब 12.30 बजे के आसपास हैक कर लिया गया था. यह गड़बड़ी करीब 40 मिनट तक ऐसी ही बनी रही और 1.10 मिनट पर अकाउंट फिर रीस्टोर होना शुरू हुआ. हालांकि रीस्टोर हो जाने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
देर रात सीएमओ यूपी के अकाउंट को हैक किए जाने के बाद सबसे पहले तो प्रोफाइल में लगी तस्वीर को बदल दिया गया. इसके बाद ब्ल्यूबेजर नाम के ट्वीटर हैंडल के स्क्रीनशॉट को जिफ फॉर्मेट में शेयर किया गया. इस स्क्रीनशॉट वाले ट्वीट को प्रोफाइल में पिन ट्वीट भी किया गया ताकि यह सबसे ऊपर दिखाई दे. यहां तक कि प्रोफाइल में पीछे लगी तस्वीर या बैनर को भी बदल दिया गया था.

अकाउंट हैक करने वाले हैकर ने जिस ट्वीट को पिन किया था, उसमें एनिमेटेड तस्वीर बनाने के लिए ट्यूटोरियल की जानकारी दी गई थी. इसके साथ ही तीन स्टेप्स की प्रोसेस भी बताई गई थी. इसके एक लिंक भी दिया गया था. मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रोफाइल का बायो भी बदल दिया गया था. इसमें सीएमओ को बोर्ड एप वायसी और यूगा लैब्स का सह संस्थापक बताया गया था.

इसमें लोकेशन में मेटावर्स दिखाई दे रही थी. इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट की जगह पर bayc-animator.com लिखा दिख रहा था. हालांकि यह लिंक काम नहीं कर रही थी. मुख्यमंत्री कार्यालय को ट्वीटर अकाउंट के हैक होने की खबर लगते ही इसे रीस्टोर करने की कवायद शुरू हो गई थी. हालांकि इसे ठीक करने में करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय लग गया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘जल जीवन मिशन’ देश के विकास को नई गति दे रहा है: प्रधानमंत्री

Next Post

तीसरी खुराक की इजाजत से बदलेगा देश में टीकाकरण का नजारा

Next Post
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 143.83 करोड़ को लगा टीका

तीसरी खुराक की इजाजत से बदलेगा देश में टीकाकरण का नजारा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d