– दिल्ली: RLD चीफ जयंत चौधरी प्रदर्शन करेंगे अग्निपथ भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, जयंत चौधरी शामली में युवा पंचायत करेंगे, 28 जून को शामली में युवा पंचायत करेंगे।
– नई दिल्ली: राहुल गांधी से सोमवार को पूछताछ करेगी ईडी, जारी होगा नया समन।
– नई दिल्ली: मुंबई की पायधूनि पुलिस नूपुर शर्मा को समन देने के लिए दिल्ली पहुंची।
– लखनऊ: गुडंबा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 4 गौ तस्कर चढ़े हत्थे मुठभेड़ में एक गौ तस्कर और एक सिपाही के लगी गोली। स्कार्पियो क्लब के पास का मामला।
– हरियाणा: पलवल में ‘अग्निपथ‘ योजना को लेकर हिंसा, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद।
– पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी का दो-टूक बयान नमाज पढ़ने की बात पर बोलीं- मैं दूर्गा पूजा में भी जाती हूं, इफ्तार में भी।
– बिहार: अग्निपथ योजना के विरोध में उतरी नीतीश कुमार की jdu, केंद्र सरकार से की फिर विचार करने की मांग।
– लखनऊ: एलडीए में नहीं रुक रही फर्जी रजिस्ट्री, गोमतीनगर विकास खंड में फर्जी रजिस्ट्री 3 हजार वर्ग फुट के प्लॉट की फर्जी हुई रजिस्ट्री। 2.5 करोड़ की कीमत वाले प्लॉट की हुई फर्जी रजिस्ट्री। 4 महीना पहले हुई रजिस्ट्री का मामला खुला। एलडीए सचिव पवन गंगवार के आदेश पर fir दर्ज। फर्जी रजिस्ट्री मामले में 4 लोगों के खिलाफ fir दर्ज। फर्जी तरीके से खरीदने ,बेचने में शामिल 4 पर fir। गोमतीनगर कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा ।
– बलिया: अग्निपथ योजना का विरोध रेलवे स्टेशन में युवकों ने की तोड़-फोड़
– नई दिल्ली: बुलडोजर कार्रवाई जमीयत उलेमा-ए-हिंद की अर्जी पर सुनवाई, sc ने यूपी सरकार से मांगा हलफनामा।
– लखनऊ: अग्निपथ सेना भर्ती के विरोध को लेकर जीआरपी कर्मियों की छुट्टियां 23 जून तक रद्द।
– रोहतक: अग्निपथ योजना के विरोध के बाद धारा 144 लागू।
– आगरा: जुमे की नमाज़ को लेकर आगरा की मस्जिदों के बाहर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था पूरे शहर में सेक्टर स्कीम की गई लागू। पिछले 3 दिनों से संवेदनशील इलाकों में चल रही है गश्त। एक एक सूचना को गंभीरता से ले रही है पुलिस। ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की रखी जा रही है नज़र। 100 से ज्यादा स्थानों पर सुबह 6 बजे से ही पुलिस की गई तैनात। मंटोला, नाई की मंडी, लोहामंडी, शाहगंज और ताजगंज थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता
– दिल्ली: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस सांसदों से दुर्व्यवहार के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपेगा।
– लखनऊ: अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध को देखते हुए रेलवे पुलिस हुई एलर्ट प्रस्तावित भारत बन्द, धरना प्रदर्शन आंदोलन को देखते हुए लिया गया फ़ैसला। देश के कई हिस्सों में नई भर्ती स्कीम के विरोध रहा है, बवाल यूपी में जीआरपी के जवानों की छुट्टियाँ रद्द। 23 जून तक सभी जवानों की छुट्टी रद्द की गई, तत्काल ड्यूटी पर लौटने को कहा गया। इन्स्पेक्टर जीआरपी और एसओ जीआरपी को तुरन्त छुट्टी से लौटने को कहा गया। जिन जवानों की छुट्टियाँ स्वीकृत हो चुकी थी वो भी रद्द की गईं विशेष परिस्थितियों में एडीजी रेलवे अवकाश स्वीकृत करेंगें। एडीजी रेलवे पीयूष आनन्द ने जारी किया ऑर्डर।
– मेरठ: bjp नेता वासित अली का भतीजा कादिर गिरफ्तार iimt विवि के छात्र सचिन यादव को मारी थी गोली, जिंदगी-मौत से जूझ रहा है लॉ स्टूडेंट सचिन यादव, 2 साल पहले कादिर पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल, ccs विवि में मंत्री के प्रोग्राम में कादिर ने की थी फायरिंग, bjp अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है वासित अली।
– फरीदाबाद: अग्निपथ स्कीम का विरोध फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में इंटरनेट बंद
– समस्तीपुर: अग्निपथ योजना का विरोध समस्तीपुर में बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाई।
– बिहार: अग्निपथ योजना पर बीजेपी और जेडीयू में तकरार, jdu ने स्कीम पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई।
– बिहार: लखीसराय स्टेशन पर अग्निपथ योजना का विरोध, ट्रेन में तोड़फोड़।
– कर्नाटक: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज एसीबी ने 21 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी की है। 80 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया और 300 अधिकारियों तथा कर्मचारियों की एक टीम डॉक्यूमेंट की जांच करना शुरू कर दी है: एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो)
– लखनऊ: योग दिवस के मद्देनजर पार्कों में एंट्री फ्री 22 जून तक सुबह फ्री रहेगी एंट्री
सुबह 8 बजे तक नहीं लिया जाएगा शुल्क। योग करने वालों,वॉकर्स के लिए तोहफा। एलडीए के सभी पार्कों में होगी फ्री एंट्री।
– बलिया: अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करने वाले हो रहे चिन्हित वीडियोग्राफी, cctv के आधार पर हो रहे चिन्हित। पुलिस प्रशासन युवाओं-छात्रों को समझाने में जुटे। बलिया रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने किया प्रदर्शन।
– दिल्ली: सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में ed की दिल्ली में रेड सत्येंद्र जैन मामले में ईडी दिल्ली में कर रही रेड। दिल्ली के कई लोकेशन पर ed की छापेमारी जारी। कई प्रॉपर्टी डीलर सहित अन्य कारोबारी पर भी छापा।
– लखीमपुर खीरी: जुमा नमाज़ को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट शांति बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन, जगह जगह ड्रोन कैमरों से नज़र रखेगा प्रशासन, सेक्टर स्कीम से मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए।
– गाजियाबाद:जुमे पर जिले में हाई अलर्ट मस्जिदों, ईदगाहों के बाहर तैनात रहेंगे 4200 जवान, जनपद को 6 जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है, qrt और पीएसी को भी किया गया है तैनात, टियर गैस और रबर बुलेट से मुस्तैद रहेंगे जवान।
– अमेठी: अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का जोरदार प्रदर्शन दर्जनों युवक अमेठी दुर्गापुर हाइवे को जामकर कर रहे प्रदर्शन, मौके पर रामगंज पुलिस हाइवे खुलवाने के कर रही है प्रयास, युवाओं ने अपने मांग पत्र को थाना रामगंज पुलिस को सौंपा, रामगंज थाना क्षेत्र के भादर चौराहे पर युवाओं ने लगाया जाम।
– पीलीभीत: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रॉली में धान लोड कर रहे 3 मजदूरों की मौत, कार सवार 3 लोग घायल,कार के उड़े परखच्चे, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, लखीमपुर हाइवे स्थिति गढ़वाखेड़ा चौकी की घटना
– हरियाणा: डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को मिली करीब एक महीने की पैरोल।
– बरेली: मुखबिरी शक में भतीजे ने चाचा को मारी गोली स्मैक तस्करी की मुख़बरी के शक में हुई फायरिंग, दिल्ली पुलिस को सूचना देने के शक में हुआ विवाद, शक के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग, दोनों पक्ष के दो लोग गम्भीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा दोनों का इलाज, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, फरीदपुर थाना क्षेत्र के ऊंचा मोहल्ले में हुआ विवाद।
– अमेठी: तेज रफ्तार ट्रक की आमने सामने टक्कर जोरदार टक्कर से एक ट्रक का टायर फटा, ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकानों में घुसा, ट्रक सवार एक की मौत, 3 लोग गंभीर घायल, बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास की घटना.
– पीलीभीत: अनमोल मेगा मार्ट में लगी आग सूचना के बाद नहीं पहुंची दमकल, राहगीर और स्थानीय लोग आग बुझा रहे, एक राहगीर से शोरूम मालिक ने की हाथापाई, वीडियो बनाने पर शोरूम मालिक ने की हाथापाई, पूरनपुर के पीलीभीत मैजिक स्टैंड का मामला।
– रायबरेली: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खड्डे में गिरी खड्डे में गिरने से कार के उड़े परखच्चे, कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर्मी उसकी पत्नी-बेटा गंभीर घायल, जगतपुर क्षेत्र के कस्बे के पास की घटना।
– बरेली: जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट शहरभर में भारी पुलिस फोर्स तैनात, संवेदनशील इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात, आला अधिकारी लगातार कर रहे फ्लैग मार्च।
– बरेली: होटल में जुआ खेलते 18 जुआरी अरेस्ट होटल का मालिक भी जुए में शामिल, पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की, 2 लाख से ज्यादा की रकम हुई बरामद, जुआरियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज , इज़्ज़तनगर के हीरा पन्ना होटल का मामला.
– रायबरेली: बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से की लूट बाइक सवार दंपति से असलहे के बलपर लूट, लुटेरे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार, गुरबख्शगंज के अटौरा चौकी के पास की घटना.
– औरैया: बिजली का बकाया बिल कनेक्शन काटने गयी विधुत विभाग की टीम पर हमला ग्रामीणों ने घेराव कर जमकर की मारपीट, जान बचाकर भागे कर्मचारी। सदर कोतवाली औरैया के मंडी रोड का मामला।
– बागपत: गुरमीत राम रहीम एक माह के पेरोल पर पहुंचे बागपत डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुंचे गुरमीत राम रहीम, गुरमीत सिंह ने बरनावा आश्रम में रहने की मांग की थी, पुलिस ने बरनावा आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, बिनौली थाना पुलिस ने की पुष्टि, आश्रम की सुरक्षा बढ़ी।
– वाराणसी: सेना भर्ती के नए योजना को लेकर विरोध कैंट रेलवे स्टेशन पर जुट रहे प्रदर्शनकारी, एतिहात के तौर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर भारी फोर्स तैनात।
– जौनपुर: मामूली बात को लेकर जमकर हुई मारपीट 5 आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज, करौर निवासी रवि कुमार सरोज ने थाने में तहरीर दी, मीरगंज थाना क्षेत्र के करौर गांव में मारपीट।
– गोरखपुर: यूपी में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदने वाला मंडल बना गोरखपुर किसानों तक पहुंचने में पूरी तरह रहा कामयाब, 15 जून तक 54 हजार 715 मीट्रिक टन गेहूं खरीद, गेहूं खरीद में मिर्जापुर मंडल दूसरे नंबर पर।
– मुरादाबाद: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी गिरफ्तार
फरार चल रहा एक लाख का इनामी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान 8 से 10 राउंड हुई फायरिंग, मुठभेड़ में सिपाही और बदमाश हुआ घायल, घायलों को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती, थाना पाकबड़ा के नेशनल हाइवे का मामला।
– कानपुर देहात: कुएं में गिरने से चार वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत शादी में शामिल होने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, थाना अमराहट क्षेत्र के अमराहट डेरा गांव की घटना।
– मेरठ: करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत एचटी लाइन सही करते समय लगा करंट, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लाइनमैन की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, परीक्षितगढ़ क्षेत्र के मवी गांव की घटना।
– मुजफ्फरनगर: सड़कों पर कार सवार 3 नशेड़ियों का हंगामा नशेड़ियों ने पुलिस से की सड़क पर बदतमीजी, नशेड़ियों ने पुलिस की मौजूदगी में दी गाली, शराब पीने पर रोकने पर पुलिस से अभद्रता, पुलिस ने आरोपी नशेड़ियों की गाड़ी सीज की, बुढ़ाना कोतवाली के रामछेल तिराहे का मामला।
– रामपुर: पुरानी रंजिश को लेकर गांव में खूनी संघर्ष खूनी संघर्ष में युवक हुआ गंभीर घायल, पुलिस ने युवक को मेडिकल उपचार के लिए भेजा, भोट के मिलक मिलक बदुल्ला गांव की घटना।
– जौनपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला घायल 2 इनामी अपराधियों में से एक की हुई मौत, वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
– एटा: अज्ञात महिला की निर्मम तरीके से की गई हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई निर्मम हत्या, पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने की जुटी, आवागढ़ थाना के नगला किशन सिंह का मामला
– हापुड़: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रसाशन अलर्ट डीएम-एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, जिले में ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम।
– सुलतानपुर: आपत्तिजनक टिप्पड़ी करना युवा भाजपा नेता को पड़ा भारी जेल भेजे गए युवा भाजपा नेता प्रणीत सिंह बौद्धिक, फेसबुक पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, शांति भंग के मामले में 14 दिन की जेल, एसडीएम सदर ने की मामले पर कार्रवाई।
– लखनऊ: ट्रक ने इको वेन और स्कूटी को मारी टक्कर स्कूटी सवार महिला की हालत गंभीर। पुलिस ने महिला को पहुंचाया अस्पताल। इको वैन चालक को आई चोटें। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र का मामला
– लखनऊ: गुडंबा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 4 गौ तस्कर चढ़े हत्थे मुठभेड़ में एक गौ तस्कर और एक सिपाही के लगी गोली। स्कार्पियो क्लब के पास का मामला।
– दिल्ली: पहाड़गंज इलाके में बिल्डिंग गिरी, साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत।
– बलिया: अग्निपथ योजना का विरोध रेलवे स्टेशन में युवकों ने की तोड़-फोड़।
– जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या करने वाला आतंकी ढेर।
– कानपुर: जुमे की नमाज से पहले भारी सुरक्षा बल तैनात
– अनंतनाग मुठभेड़ बीजेपी सरपंच रसूल डार और उनकी पत्नी की हत्या करने वाला आतंकी ढेर
– नोएडा: मौसम बदला देर रात शुरू हुई बारिश, तेजी हवाएं भी चल रही
– नई दिल्ली: aiims परिसर में एक शख्स पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
– नई दिल्ली: पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी मामले में 27 जून को सुनवाई।
– हरियाणा: पलवल में हुई हिंसा के बाद 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, वॉयस कॉल कर सकेंगे लोग
– आगरा: जुमे की नमाज़ को लेकर, आगरा की मस्जिदों के बाहर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था पूरे शहर में सेक्टर स्कीम की गई लागू। पिछले 3 दिनों से संवेदनशील इलाकों में चल रही है गश्त। एक एक सूचना को गंभीरता से ले रही है पुलिस। ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की रखी जा रही है नज़र। 100 से ज्यादा स्थानों पर सुबह 6 बजे से ही पुलिस की गई तैनात। मंटोला, नाई की मंडी, लोहामंडी, शाहगंज और ताजगंज थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता
– मेरठ: सैनिक ने छात्रा का होटल में किया बलात्कार इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा से की थी दोस्ती, छुट्टी पर आया सैनिक बलात्कार कर फरार, सैनिक ने रेप के दौरान बनाई अश्लील वीडियो, कंकरखेड़ा निवासी छात्रा से हुई है वारदात, तहरीर देने के बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ, श्रीनगर में तैनात है सेना का आरोपी सैनिक।
– दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत गिर गई तीन लोगों को बचाया गया, कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पहाड़गंज इलाके के खन्ना मार्केट और द विवेक होटल के पास शाम 8:40 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली। ढहे हुए ढांचे से अब तक 1 तीन साल के बच्चे, 2 लड़कियों और उनके पिता को बचाया गया: दिल्ली दमकल विभाग
– कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है राहुल गांधी को ed के पास जाने में कोई तकलीफ नहीं है। राहुल गांधी ने ed का पूरा सहयोग किया है और आगे भी करेंगे। देश के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। ध्यान हटाने के लिए ‘अग्निपथ’ लेकर आ गए: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली
– सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक से तितर-बितर होते हुए छात्रों ने दूर खड़ी एक खाली ट्रेन के डिब्बे में आग लगाने का प्रयास किया गया है। मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया जा रहा है।अभी विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग चल रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है: बलिया sp, राजकरन नैय्यर

