◼️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अबू धाबी के शहजादे व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को मजबूती प्रदान करने के लिए आज वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे
◼️प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र में दो अतिरिक्त रेल लाइनें राष्ट्र को समर्पित करेंगे
◼️उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीसरे चरण और पंजाब में एक ही चरण में होने वाले चुनावों के लिए प्रचार चरम पर
◼️सरकार ने नीट- एमडीएस 2022 की परीक्षा की तिथि छह से आठ सप्ताह तक बढाई
◼️कर्नाटक सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक वेशभूषा पर प्रतिबंध लगाया
🇮🇳राष्ट्रीय
◼️विदेश मंत्री एस जयशंकर कल से जर्मनी औऱ फ्रांस की छह दिन की यात्रा पर
◼️’लाभार्थियों से रूबरू’ के तहत एक वर्चुअल वार्ता का आयोजन
◼️भारत कनाडा में जारी नाकेबंदी और विरोध प्रदर्शन के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है-विदेश मंत्रालय
◼️आरपीएफ के जवानों ने इस वर्ष जनवरी में मिशन जीवन रक्षा के अंतर्गत 42 लोगों को बचाया
◼️भारत मिन्स्क समझौतों के कार्यान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करता है-अरिंदम बागची
🌍अंतरराष्ट्रीय
◼️यूक्रेन की संप्रभुता का सम्मान ,लेकिन यूक्रेन का नेटो में शामिल होना स्वीकार नहीं-रूस
◼️ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में भूस्खलन और बाढ से 100 लोग मारे गए
◼️अमरीका ने चीन पर आरोप लगाया है कि उसने डब्ल्यू टी ओ में शामिल होने पर अपने बाजारों को विदेशी स्पर्धा के लिए खोलने का वायदा नहीं निभाया
◼️सभी तरह की शैक्षिणिक एवं विविध प्रकार की ख़बरों के लिए हरियाणा ऐजुकेशनल अपडेट फेसबुक पेज ज्वाइन करें
◼️अफगानिस्तान के घटनाक्रमों का मध्य एशिया क्षेत्र पर व्यापक असर पड़ा है
🇦🇶राज्य समाचार
◼️लोकसभा अध्यक्ष ने संसद और विधानसभाओं की कार्यवाही में मर्यादा की कमी पर चिंता व्यक्त की
◼️पंजाब के लोग सत्ता में बदलाव के लिए वोट करे-मनजिंदर सिंह सिरसा
◼️लद्दाख में सामरिक महत्व के एक और पुल का निर्माण
◼️सोनोवाल ने मुंबई में पहली वाटर टैक्सी सर्विस का उद्घाटन किया
◼️गोवा में सभी वयस्कों को कोविड रोधी टीके की दोनों डोज़ लग गई
☔ मौसम
◼️राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की धु्ंध छायी रहेगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
◼️मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। दोपहर बाद या शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।
◼️चेन्नई में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और बाद में आंशकि रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 22 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
◼️कोलकाता में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

