◼️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा–सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है
◼️भारतीय दूतावास ने आपात परामर्श में भारतीयों को तुरंत खारकीव छोडने की सलाह दी
◼️नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा–सरकार रोमानिया से छह विमानों से 12 सौ भारतीयों को स्वदेश ला रही है
◼️सरकार को 11 कोयला खदानों की नीलामी के लिए 26 निविदाएं मिली
◼️उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी
🇮🇳राष्ट्रीय
◼️परामर्श जारी होने के बाद से करीब 17 हजार भारतीय यूक्रेन छोड चुके हैं
◼️सरकार ने मालदोवा के रास्ते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकाला
◼️ऑपरेशन गंगा में एनडीआरएफ भी शामिल हुआ
◼️दुनिया के संदर्भ में मेक इन इण्डिया की भूमिका पर एक वेबिनार का आयोजन होगा
◼️कोविड के कारण माता-पिता को खो चुके चार हजार से अधिक बच्चों को पीएम केयर्स फंड से सहायता देने को मंजूरी
🌍अंतरराष्ट्रीय
◼️यूक्रेन से अभी तक आठ लाख 74 हजार लोग निकल चुके हैं
◼️रूस और यूक्रेन में संकट पर फिर से बातचीत होगी
◼️रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों को नियंत्रण में ले लेने का दावा किया
🏏खेल जगत
◼️आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप शुक्रवार से न्यूजीलैंड में
◼️सभी तरह की शैक्षिणिक एवं विविध प्रकार की ख़बरों के लिए हरियाणा ऐजुकेशनल अपडेट फेसबुक पेज ज्वाइन करें
🇦🇶राज्य समाचार
◼️गुजरात विधानसभा का बजट सत्र शुरू
◼️मध्य प्रदेश गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
◼️उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज
☔मौसम
◼️राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गरज के साथ बौछार पड़ने की सम्भावना है। तापमान 12 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मुम्बई में आसमान साफ रह सकता है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। चेन्नई में भी कहीं-कहीं बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 21 डिग्री और 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कोलकाता में मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

