◼️उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान संपन्न, मणिपुर में अंतिम चरण का प्रचार समाप्त
◼️नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा–करीब सात हजार भारतीय यूक्रेन से स्वदेश लौटे
◼️अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नौ साल के उच्चतम स्तर 115 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचीं
◼️राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 1682 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता मंज़ूर
◼️गुजरात में रक्षा प्रदर्शनी के 12वें संस्करण डेफएक्सपो-2022 का 10 से 14 मार्च तक आयोजन
🇮🇳राष्ट्रीय
◼️क्वाड नेताओं की वर्चुअल बैठक शुरू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जो बाइडेन शामिल
◼️यूक्रेन के खारकीव शहर में मौजूद भारतीयों को अपने साथियों के साथ सभी जानकारियां साझा करने की सलाह
◼️विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद 18 हजार भारतीय, यूक्रेन छोड़ चुके हैं
◼️भारत से दो हजार मीट्रिक टन गेहूं लेकर दूसरा समूह अफगानिस्तान के लिए रवाना
◼️केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 75 डिजिटल सॉल्यूशंस नाम की ईबुक का विमोचन किया
🌍अंतरराष्ट्रीय
◼️रूसी सेना का यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह शहर खेरसॉन पर कब्जा
◼️भारत-पाकिस्तान स्थायी सिंधु आयोग की बैठक पहली से 3 मार्च तक इस्लामाबाद में आयोजित की गई
🏏खेल जगत
◼️आई सी सी महिला क्रिकेट विश्व कप आथ से न्यूजीलैंड में, पहला मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच
◼️भारत और श्रीलंका के बीच दो क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रंखला का पहला मैच आज से मोहाली में
🇦🇶राज्य समाचार
◼️असम में 80 नगर निगमों के चुनाव के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे
◼️हिमाचल प्रदेश के 8 लाख 38 हजार ग्रामीण परिवारों को नल का जल उपलब्ध कराया गया है–प्रह्लाद सिंह पटेल
◼️केरल सरकार की यूक्रेन से लौटने वाले छात्रों को मुफ्त चिकित्सा सहायता और परामर्श देने की घोषणा
◼️उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार चरम पर
◼️नवाब मलिक 7 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में
💰व्यापार जगत
◼️संवेदी सूचकांक में आज 366 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी टूटा
☔मौसम
◼️देश के चार महानगरों के मौसम का हाल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तापमान 12 डिग्री और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मुम्बई में भी आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। चेन्नई में आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। तापमान 24 डिग्री और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
🚫चेतावनी: इस न्यूज़ बुलेटिन में दिए गए आंकड़े व समाचार भारत सरकार की न्यूज एजेंसी से लिए गए हैं अपने स्तर पर उनमें किसी तरह का बदलाव ना करें इसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे.

