◼️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन संकट की फिर समीक्षा की
◼️ऑपरेशन गंगा के तहत विशेष उड़ानों से यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते अब तक लगभग 10800 भारतीय वापस लाये गए
◼️अगले 24 घंटों में वायुसेना के चार ग्लोबमास्टर विमानों सहित 16 उड़ानें संचालित की जायेंगी
◼️यू.एन.एच.आर.सी. का यूक्रेन में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघघन की निगरानी के लिए जांच आयोग नियुक्त करने का निर्णय
◼️मणिपुर में विधानसभा चुनाव के कल होने वाले दूसरे और अंतिम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी
🇮🇳राष्ट्रीय
◼️केंद्रीय मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में आयोजित एक स्वास्थ्य धरोहर पदयात्रा में हिस्सा लिया
◼️दुर्घटना रोकने के लिए स्वदेशी प्रणाली कवच की जांच का भारतीय रेल का टक्कर रोधी परीक्षण सफल रहा–अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री
◼️सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया
◼️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल एस एफ रॉड्रिक्स के निधन पर दुख व्यक्त किया
◼️10 से 14 मार्च तक गांधी नगर में आयोजित होने वाली रक्षा प्रदर्शनी स्थगित
🌍अंतरराष्ट्रीय
◼️पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुए बम धमाके में 56 नमाज़ियों की मौत, 194 घायल
◼️यूक्रेन स्थित जपोरिजिया परमाणु शक्ति संयत्र पर रूस का नियंत्रण
◼️रूस ने ज़पोरिजि़या स्थित यूरोप के सबसे बडे परमाणु बिजली संयंत्र पर कब्जा कर लिया
🏏खेल जगत
◼️दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन
◼️महिला क्रिकेट विश्वकप के आरम्भिक मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को तीन रन से हराया
◼️मोहाली में श्रीलंका के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने छह विकेट पर 357 रन बनाए
🇦🇶राज्य समाचार
◼️हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य विधानसभा में 2022-23 का बजट पेश किया
◼️एनएचआरसी ने महाराष्ट्र में सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत के बारे में मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लिया
◼️मणिपुर विधानसभा चुनावः उच्च न्यायालय का हइरोक निर्वाचन क्षेत्र के युवा मतदाताओं की जन्मतिथि का सत्यापन करने का निर्देश
◼️उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार तेज
◼️अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पंचायत और नगर निगम चुनाव का प्रचार अभियान कल शाम समाप्त
💰व्यापार जगत
◼️संवेदी सूचकांक 769 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 553 अंक गिरा
◼️यूक्रेन में जारी रूस के हमलों के 9वें दिन वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट
☔मौसम
◼️सबसे पहले देश के चार महानगरों के मौसम का हाल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मुम्बई और कोलकाता में आसमान साफ रहने की संभावना है। चेन्नई में आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। इन महानगरों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
🚫चेतावनी: इस न्यूज़ बुलेटिन में दिए गए आंकड़े व समाचार भारत सरकार की न्यूज एजेंसी से लिए गए हैं अपने स्तर पर उनमें किसी तरह का बदलाव ना करें इसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे_

