मुजफ्फरनगर में एक शरारती युवक की करनी से पुरे क्षेत्र में तनाव फ़ैल गया है. उक्त युवक ने शामली रोड पर कस्बा बघरा स्थित धार्मिक स्थल में सोमवार सुबह एक युवक ने मूर्तियों को खंडित कर दिया. युवक को मूर्ति तोड़ता देख पुजारी चिल्लाने लगे. जिसके बाद भीड़ जुट गयी और भीड़ ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गुस्साए लोगों से आरोपी को बचाया. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव फैल गया है. बघरा में अतिरिक्त पुलिस फोर्स मुख्यालय से भेजा गया है.
शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा बघरा में एक धार्मिक स्थल में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एक युवक घुसा और वहां स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दिया. मंदिर में मौजूद पुजारी और अन्य लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो युवक ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया. पुजारी द्वारा सहायता के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटनास्थल पर भारी भीड़ देखकर मुख्यालय से बघरा में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है. क्षेत्र में तनाव की स्थिति है.
आरोप है कि याकूब नाम के शख्स ने मंदिर में रखी देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया. जिसके बाद भीड़ ने शख्स की जमकर धुनाई कर दी. प्रतिमाएं खंडित किए जाने पर गुस्साई भीड़ ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर लोगों ने जाम लगा दिया. जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव की आशंका के मद्देनजर मंदिर और आस-पास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

