श्रीनगर शहर के जकुरा इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम है। इनके पास से 02 पिस्तौल सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस की ओर से दी गई। कश्मीर के आइजीपी ने बताया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और TRF के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया है।
पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शब्बीर अहमद पर मंगलवार की शाम को हुए हमले में लिप्त हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी मूसा को सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने उसके एक ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल अन्य आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चला रखा है।

