झारखंड में रामगढ़ जिले के बरलंगा थाना अंतर्गत मुरी-बरकाकाना रेल खंड पर स्वर्णरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार को युवक-युवती का शव बरामद किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सू्त्रों ने आज यहां बताया कि जवानों ने सुबह गश्ती के दौरान ओवरब्रिज के बीचों-बीच रेलवे ट्रैक पर शवों को वहां देखा।
आशंका है कि युवक एवं युवती की हत्या कर अपराध छिपाने के उद्देश्य से शवों को ओवरब्रिज पर लाकर फेंक दिया गया होगा। जांच-पड़ताल के दौरान पुल के नीचे दो मोबाइल भी मिले है। मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद बरलंगा थाना प्रभारी अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं

