BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुलायम और शिवपाल को किया जा रहा प्रताड़ित, अखिलेश के मौसा का आरोप

by bnnbharat.com
January 20, 2022
in बड़ी ख़बरें, समाचार
मुलायम और शिवपाल को किया जा रहा प्रताड़ित, अखिलेश के मौसा का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

 

समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और औरैया जिले की बिधूना क्षेत्र से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने भाजपा में जाने की घोषणा करते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके घर में कैद करके रखा गया है. गुप्ता ने यह भी कहा कि पार्टी में अब नेता जी और शिवपाल सिंह यादव का कोई सम्मान नहीं बचा है, इसलिए वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. पूर्व विधायक और अखिलेश यादव के मौसा ने आरोप लगाया कि सपा में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव को प्रताड़ित किया जा रहा है. मुलायम सिंह यादव को विक्रमादित्य मार्ग वाले आवास पर बंधक बना लिया गया है और उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है. नेता जी के जन्मदिन वाले दिन उन्हें कुछ भी बोलने नहीं दिया गया और माइक छीन लिया गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि आज पार्टी में गैर समाजवादियों को तरजीह दी जा रही है और पुराने समाजवादियों की घोर उपेक्षा की जा रही है. ऐसे लोगों को सपा में शामिल किया जा रहा है जो अभी तक सपा और नेता जी को गालियां देते थे. उन्होंने कहा कि जिस दल में नेता जी का ही अपमान होने लगा हो उस दल में रहने का अब कोई मतलब नहीं रह गया है, इसलिए अब वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं.सपा संरक्षक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थामा. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की. अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं. हालांकि उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था. अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के पुत्र हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युद्ध के कगार पर यूरोप, रूस ने यूक्रेन सीमा पर जमा की इस्‍कंदर मिसाइल

Next Post

… तो इस इलाके से चीन ने अगवा किया भारतीय युवक को, जानिए कैसे है इलाका

Next Post
… तो इस इलाके से चीन ने अगवा किया भारतीय युवक को, जानिए कैसे है इलाका

... तो इस इलाके से चीन ने अगवा किया भारतीय युवक को, जानिए कैसे है इलाका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d