नई दिल्ली.मुलायम सिंह यादव ने बजट सत्र के पहले दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बधाई दी. दरअसल, संसद के प्रवेश द्वार से बाहर निकलते समय स्मृति ईरानी और मुलायम सिंह यादव आगे-पीछे ही निकल रहे थे.स्मृति ईरानी की नजर मुलायम सिंह यादव पर पड़ी. मुलायम को देखते ही स्मृति ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया, लेकिन उस समय मुलायम सिंह यादव को सीढ़ी पर उतरने में दिक्कत हो रही थी और यह देखते ही स्मृति ईरानी ने उन्हें सहारा देने की कोशिश की. हालांकि, बाद में सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और मुलायम सिंह को पकड़ लिया.

