मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री जेम्स ड्रिंगवेल रिंबाई का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया. रिंबाई ने 1982 में चुनावी राजनीति में प्रवेश किया था और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर जिरांग निर्वाचन क्षेत्र से मेघालय विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए.

