महंगाई की मार अब मैगी पर भी पड़ी है. नेस्ले इंडिया ने मैगी के छोटे पैक की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. अब लोगों को इसके लिए 12 रुपए की जगह 14 रुपये देने होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान यूनीलिवर और नेस्ले ने चाय, कॉफी और दूध की कीमतें भी बढ़ा दी हैं. कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं. बढ़े हुए दाम सोमवार से लागू भी कर दिए गए हैं.

