मोदी सरकार ने पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता कर दिया है.हर गैस सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी भी देने का फैसला किया गया है.पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 8.69 रुपये और 7.35 रुपये प्रति लीटर की कमी की. ऐसा इसलिए, क्योंकि केंद्र सरकार ने दोनों ईंधनों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में क्रमश: 8 रुपये एवं 7 रुपये की कटौती की है.गैस सिलेंडर खरीदने वालों को भी राहत दी है और उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी देने का फैसला किया है.सरकार ने राज्यों से भी वैट घटाने की अपील की है. अगर उसी अनुपात में राज्य भी कम करते हैं तो 15 रुपये तक की राहत मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, आज से ही राज्य इस पर फैसला लेना शुरू करेंगे. जल्द ही bjp शासित प्रदेशों में वैट घटाने की घोषणा सम्भव. बाकी राज्य भी जल्द लेंगे फैसला.

