यूक्रेन की खुफिया विभाग की ओर से दावा किया गया है कि, रूस ने अपने सैनिकों को युद्ध अपराधों के सबूम मिटाने को कहा है. रूसी सैनिक इसके लिए मोबाइल शवदाह गृह लेकर चल रहे हैं और लाशों को वहीं पर जला दे रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मैरियूपोल में 13 मोबाइल शवदाह गृह देखे गए थे. इनसे सड़क पर पड़ी लाशों को जलाया गया था.

