मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
आज से से 22 तारीख तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आज से अगले 2 दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप में भी तेज बारिश होने की संभावना है.

